छत्तीसगढ़ का जशपुर जिले में पत्थलगांव के व्यवसायी अमन अग्रवाल पर केमिकल डाल कर जानलेवा हमला कर फरार हो जाने वाला बदमाश चंकी गुप्ता को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि रायगढ़ जिले के कापू निवासी इस आरोपी की तलाश में पुलिस की चार टीमें जगह जगह दबिश दे रही थी लेकिन यह बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो जा रहा था। उन्होंने बताया कि इस आरोपी को BNS की धारा 109(1) के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पत्थलगांव के युवा व्यवसायी पर केमिकल से जानलेवा हमला की घटना को लेकर जिले भर के व्यापारियों ने आक्रोश जता कर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी थी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने सख़्त रवैया अपनाया है। इसी के तहत बदमाशों की पकड़ धकड़ को लेकर पुलिस प्रशासन यंहा कड़ी कार्रवाई कर रहा है।
