जशपुर – सेवा पखवाड़ा के तहत बगीचा मंडल में धूमधाम से मनाया गया डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती,मंडल अध्यक्ष हरीश यादव ने कहा बाबा साहब…

सेवा पखवाड़ा के तहत आज भारतीय संविधान के शिल्पकार, करोड़ों शोषित वंचितो को मान सम्मान की जिंदगी देने वाले परम पूज्य बोधिसत्व, विश्व रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती आज भारतीय जनता पार्टी के बगीचा मंडल के यादव भवन पर धूमधाम से मनाया गया।

मंडल अध्यक्ष हरीश ने अपने उद्बोधन के दौरान बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के बारे में ओबीसी समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ आंबेडकर ने ओबीसी समाज के उत्थान के लिए आरक्षण नीति की वकालत की, जो एससी, एसटी और ओबीसी को समान अवसर प्रदान करती है. उन्होंने भारतीय संविधान में सामाजिक न्याय, समानता और बंधुत्व के सिद्धांतों को शामिल किया. अंबेडकर ने यह सुनिश्चित करने के लिए भी काम किया कि ओबीसी को शिक्षा, सरकारी नौकरियों और राजनीतिक प्रतिनिधित्व में समान अवसर मिलें.
डॉ. अंबेडकर का मानना था कि जाति व्यवस्था भारतीय समाज में एक प्रमुख बाधा है और उन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई. उन्होंने कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए आंदोलन चलाए और भारतीय संविधान के निर्माण में अहम भूमिका निभाई. उनका सपना ऐसा भारत था जहां हर व्यक्ति को समान अधिकार मिले, चाहे वह किसी भी जाति, धर्म या वर्ग का हो.
उन्होंने पिछड़े वर्गों के लिए संविधान में धारा-340 का प्रावधान भी किया. उन्होंने उस समय पिछड़े वर्ग के अधिकार की बात की, जब पिछड़े वर्ग के लोग अपने अधिकारों के बारे में पूर्णतः अंजान थे.

डॉ. अंबेडकर ने ओबीसी समाज के लिए आरक्षण, शिक्षा, सरकारी नौकरी और राजनीतिक प्रतिनिधित्व में समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए काम किया। उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और बंधुत्व के सिद्धांतों को बढ़ावा दिया और जाति व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई.

मंडल महामंत्री पवन सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि आपके द्वारा जलाई गई विचारों की ज्योति सदैव समाज एवं देश को रोशनी प्रदान करती रहेगी। आप हमारे ह्रदय में सदैव जीवित रहेंगे।

उक्त कार्यक्रम जिला महामंत्री मुकेश शर्मा जी, जिला उपाध्यक्ष शंकर गुप्ता जी, मण्डल अध्यछ हरीश यादव, पवन सिंह महामंत्री, जीतू गुप्ता, भगवानों यादव,पंकज जैन, राजकिशोर जायसवाल, भगवान गुप्ता,  एवम बूथ अध्यछ शक्ति केंद्र के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे

-->