ब्रेकिंग् न्यूज – राज्य सरकार ने निगम,मंडल,बोर्ड और आयोग में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पदों की नियुक्ति की,लिस्ट में 36 लोगों का नियुक्ति किया गया है।जशपुर से इन्हें मिली जिम्मेदारी-

छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने आज निगम,मंडल,बोर्ड और आयोग में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों की सूची जारी कर दी है.जारी सूची के अनुसार भूपेंद्र सवन्नी क्रेडा अध्यक्ष, लोकेश कावड़िया निशक्तजन वित्त विकास निगम अध्यक्ष,सौरभ सिंह खनिज विकास निगम,सम्भूनाथ चक्रवती को माटीकला बोर्ड, रामप्रताप सिंह को छत्तीसगढ़ भवन एवं संनिर्माण कर्मकार मंडल सहित 36 नामो की लिस्ट जारी की गई है.

वही बीजेपी नेता गौरीशंकर श्रीवास ने पद लेने ठुकरा दिया हैं. अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि पार्टी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है कि जिसे उठाने में मेरे कंधे असमर्थ हैं. इसलिए पद स्वीकार नही, संगठन के कार्यकर्ता के रूप में ठीक हु। उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

  1. यहां देखें लिस्ट –
-->