रोबिट गुप्ता – जिले के वाड्राफनगर विकासखंड के स्याही धान खरीदी केंद्र में 16 साल का नाबालिग बोरी ढोने को मजबूर, वीडियो में खुद दे रहा बयान। छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी के बीच वाड्राफनगर विकासखंड के स्याही धान खरीदी केंद्र से खरीदी प्रभारी प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि 16 साल का एक नाबालिग बच्चा धान की भारी बोरी पीठ पर उठाकर छली में रखने के लिए ले जा रहा है।

वीडियो में बच्चा खुद अपनी उम्र 16 साल बताता है और यह स्वीकार करता है कि वह इस केंद्र में मजदूरी कर रहा है। यह नजारा बाल श्रम कानून का स्पष्ट उल्लंघन दिखाता है, जहां नाबालिग बच्चों से भारी काम कराया जा रहा है।
यह मामला प्रशासन और समिति प्रबंधन की लापरवाही को उजागर करता है। अब देखना यह है कि इस गंभीर मामले पर कब और क्या कार्रवाई होती है।
