जशपुर जिले में लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे पटवारी और तहसील के बाबुओं का जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने जिले के अंदर अन्य स्थानों में तबादला किए थे ताकि कार्यो में कसावट लाई जाए और जनता का प्रशासन पर विश्वास बढ़े लेकिन उनके ही अधिकारी कलेक्टर के आदेश को ठेंगा दिखा रहे है. इसमें पत्थलगांव के पटवारी और बाबू का नाम शामिल है जिनका अभी तक रिलीविंग नही हुआ हैं.सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कुनकुरी, कांसाबेल,फरसाबहार औऱ बगीचा से स्थानांतरित हुए पटवारीयो को रिलीव किया जा चुका है.
तबादला के बाद भी ज्वाइन नही करने वाले पटवारियों की सूची।👇🏻
I
इस संबंध में जब दक्ष न्यूज के रिपोर्टर ने sdm पत्थलगांव sdm से बात की तो उन्होंने बताया कि जब तक दूसरे तहसील से पटवारी यहां ज्वाइन नही कर लेते तब तक मैं इनको रिलीव नही कर सकती।
