सचिव पर मनमानी का आरोप लगा ग्रामीणों ने सचिव कमलनारायण को हटाने की मांग पर कलेक्टर से मिले. दर्जनों ग्रामीणों ने कलेक्टर जनदर्शन पहुंचकर पंचायत सचिव के खिलाफ दिये शिकायत. ग्रामीणों ने कहा कि सचिव की लापरवाही से ग्रामीणों को रोजगार नही मिल रहा है.मनरेगा में काम लाखो रुपए का काम स्वीकृति मिलने के बाद भी मजदूरी नही जिससे ग्रामीण पलायान करने को मजबूर है.
दअरसल पूरा मामला बगीचा जनपद के ग्राम पंचायत पंडरापाठ का है जहाँ के दर्जनों ग्रामीणों ने कलेक्टर जनदर्शन में पंचायत सचिव कमलनारायण का शिकायत लेकर जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास से मिले.ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सचिव मनरेगा में लगभग 300 मजदूरों को रोजगार उपलब्ध नही करा रहे है जबकि पंचायत में लाखों रुपए का मजदूरी मुलक कार्य स्वीकृत है. कार्य स्वीकृत होने के बाद भी सचिव मनमानी कर रहा है. जिससे लगभग 300 ग्रामीण रोजगार के लिए पलायन करने को मजबूर है.साथ ही ग्रामीणों ने पंचायत सचिव को हटाने की मांग भी किए है ताकि मजदूरों को रोजगार के लिए वंचित होना न पड़े।
इस मामले में पंडरापाठ के पंचायत सचिव कमल नारायण यादव से उनका पक्ष जानने फोन से संपर्क किया तो उन्होंने कॉल रिसीव नही किया।
