छत्तीसगढ़ के चिरमिरी क्षेत्र मे विचरण कर रहे एक बाघीन को रेस्क्यू करने मे सफलता पाया है आपको बता दें की बाघीन को लगातार एक हफ्ते से चिरमिरी के जंगलो मे घुमते देखा गया था और तो और कल सुबह बाघिन को चिरमिरी के रिहायश इलाके हल्दीवाडी के 6 नम्बर खादान के पास मे आ जाने से चिरमिरी मे हडकंप मच गया जंगल विभाग के माने तो बाघीन जो की गर्भवती है और वह सम्भवतः बांधोगढ के रास्ते गोरेला पैड्रा होते हुए मनेन्द्रगढ के रास्ते चिरमिरी आ पहुंचा है उनकी माने तो बताया जा रहा है की बाघिन अपने बच्चो को जन्म देने के लिए दूर कीसी महफूज जगह तलाश रही थी जिस वजह से वह चिरमिरी के घने जंगलो मे अपना आसियान ढूंढने चल पडी थी बताया जा रहा है की नर बाघ किसी मादा की तलाश मे घुमते रहते है अगर मादा के बच्चे नर शवक होते है तो बाघ आपना वशं बढाने के लिए नर शवक को मार देते है ताकि वह पुनः मादा से बच्चे कर सके. इसीलिए मादा जब गर्भवती होती है तो वह दुर किसी एकांत की तलाश मे निकल जाती है. बहरहाल बघीन को जंगल सफारी और वन विभाग कोरिया एमसीबी तथा पुलिस प्रशाशन की संयुक्त टीम के द्वारा बाघ को पकड लिया गया है और उसे उच्च अधिकारी के निर्देश अनुसार किसी सुरक्षित जगह मे रखा जायेगा.
