ब्रेकिंग जशपुर – पहाड़ी कोरवा युवक का खेत मे मिला शव,ठंड से मौत होने जाने की संभावना पुलिस जांच में जुटी।

जशपुर जिले का बगीचा थाना क्षेत्र में आज एक पहाड़ी कोरवा युवक का शव खेत में मिलने के बाद उसकी ठंड से मौत हो जाने की संभावना जताई जा रही है।

बगीचा थाना प्रभारी आर,एस, पैंकरा ने आज बताया कि डुमरटोली मुहल्ले का निवासी शोभनाथ अपने मित्रों के साथ शराब का सेवन करने के बाद कल शाम को अपने घर नहीं लौटा था।
मृतक के परिजनों ने आज जब बगीचा पहुंच कर उसकी तलाश की तो एक धान के खेत में उस युवक का शव मिला ।

इस मामले की सूचना के बाद
बगीचा थाना पुलिस की टीम ने शव का पंचनामा करवा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस का मानना है कि शराब के नशे में मृतक युवक शोभनाथ रात भर खुले में पड़ा रहा था।इस वजह ठंड से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पोस्ट मार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

-->