जशपुर: जिले के जिला अस्पताल में भर्ती नरेश यादव (उम्र 14 वर्ष), जो कि थैलेसीमिया सिक्ल सेल से पीड़ित हैं, को O पॉजिटिव ब्लड की सख्त आवश्यकता थी। जैसे ही इस खबर की जानकारी भाजपा युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष तपकरा, सागर सिंह को मिली, वे तुरंत अस्पताल पहुंचे और अपना ब्लड डोनेट कर मरीज की जान बचाई।
समाज सेवा में अग्रणी सागर सिंह इससे पहले भी कई जरूरतमंद मरीजों को ब्लड डोनेट कर चुके हैं और हमेशा संकट के समय मदद के लिए तैयार रहते हैं। उनकी इस दरियादिली और सामाजिक सेवा की भावना को पूरे क्षेत्र में सराहा जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सागर सिंह जैसे युवा समाज के लिए एक मिसाल हैं, जो निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहते हैं। ब्लड डोनेशन एक पुण्य कार्य है, और सागर सिंह जैसे युवाओं की यह पहल समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रही है।
युवा नेता सागर सिंह ने रक्तदान करने के बाद कहा, “हर बार जब किसी को खून की जरूरत होती है, तब हमें यह याद रखना चाहिए कि हम किसी की जिंदगी बचा सकते हैं। रक्तदान सिर्फ एक मदद नहीं, यह इंसानियत की सबसे बड़ी सेवा है। अगर मेरे खून से किसी का जीवन बच सकता है, तो इससे बड़ा सौभाग्य कुछ नहीं हो सकता।”
उन्होंने सभी युवाओं से रक्तदान करने और इस नेक कार्य में आगे आने की अपील करते हुए कहा, “हमारा छोटा-सा कदम किसी परिवार की खुशियां लौटा सकता है। हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए।”
“रक्तदान महादान” – एक पहल जीवन बचाने की!
