प्रशांत सिंह राजपूत – छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है जिसमें विधायक रिकेश सेन बात चित करने आए ग्रामीण युवक की गर्दन पकड़ते हुए दिखाई दिए. बता दे यह मामला दुर्ग के कोहका स्थित नाकटा तालाब का है जहां विधायक रिकेश सेन ने दो दिन पहले भोजपुरी गायिका स्वर्गीय शारदा सिन्हा के नाम पर ग्रामीणों से बिना चर्चा किए ऐलान कर दिया जो कि इस से पहले तालाब का नाम स्वर्गीय देवदास बंजारे के नाम पर था इसके बाद ग्रामीणों ने उसका विरोध किया इन सभी बातों को लेकर जब विधायक से चर्चा की गई तो विधायक रिकेश सेन ने ग्रामीण युवक के साथ दुर्वव्यवहार करते हुए उसके गर्दन को पकड़ कर बर्बरता पूर्वक व्यवहार किया जिसका वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि विधायक का यह व्यवहार से यह दर्शाता है कि छत्तीसगढ़ की सुशासन की नीति कुशासन जैसा प्रतीत हो रहा है.

इस मामले पर वैशाली नगर विधायक रिकेस सेन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मेरे द्वारा जब ग्रामीणों से स्वर्गीय देवदास बंजारे के नाम पर तालाब होने का दस्तावेज मांगा गया तो नगर निगम द्वारा जारी टेंडर में नामकरण की पुष्टि हुई और उनके भावनाओं की देखते हुए नाम परिवर्तन नही किया जायेगा, फिलहाल अब नगर निगम परिषद की सामान्य सभा की बैठक में यह बात तय होगी कि भोजपुरी सिंगर स्व शारदा सिन्हा के नाम पर आगे क्या जायेगा।

