मनोज तिवारी – सरगुजा जिले के सीतापुर नगर पंचायत उपाध्यक्ष के सुने मकान में चोरों ने धावा बोल करीब 15 लाख नगद और 2 लाख का जेवरात पार कर दिया। बताया जा रहा है कि सीतापुर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष परमेश्वर गुप्ता परिवार सहित रिश्तेदार के यहां शादी कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम गुतुरमा गए थे, इधर चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए पूरा घर खंगाल दिया। सूचना पर पुलिस के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया मगर अभी तक चोरों का सुराग नहीं लग सका है। घटना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि चोरी की रकम को लेकर पुलिस कुछ नहीं बोल रहे लेकिन पीड़ित परिवार के लोगों ने नगदी सहित जेवरात की कुल करीब 17 लख रुपए की चोरी बताई जा रही है थाने से कुछ ही दूरी पर चोरों के द्वारा घटना को दिए गए अंजाम ने पुलिस के ग्रस्त पर भी सवाल खड़े किए हैं वायरल पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद लेकर चोरों की पताशाजी में जुट गई है लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लगा है इधर पीड़ित परिवार घटना से अचंभित है।

अमोलाक सिंह ढिल्लों एएसपी सरगुजा ने बताया कि सीतापुर नगर पंचायत उपाध्यक्ष के सुने मकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है.पुलिस प्रार्थी के शिकायत पर अज्ञात चोरों के ऊपर अपराध पंजीबद्ध कर पतासाजी की जा रही है. नगर पंचायत उपाध्यक्ष परमेश्वर गुप्ता घटना के समय अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने गया था. सुने मकान का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है.जिसमें नगद सहित कुछ जेवरात ले गए है
