नगर पंचायत बगीचा के तीनों नव नियुक्त एल्डरमैन ने ली शपथ, SDM प्रदीप राठिया ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

बगीचा। नगर पंचायत बगीचा के नव नियुक्त एल्डरमैन हरिशंकर साय पैंकरा, लोकनाथ यादव एवं सुनीता शर्मा ने मंगलवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। बगीचा के एसडीएम प्रदीप राठिया ने तीनों एल्डरमैन को विधिवत शपथ दिलाई।

नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, नगर पंचायत के कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। शपथ ग्रहण के बाद तीनों एल्डरमैन ने नगर के समग्र विकास, जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने तथा अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर एसडीएम प्रदीप राठिया ने नव नियुक्त एल्डरमैन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे नगर पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं और आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।

शपथ ग्रहण समारोह में जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, हरिश आरिक, प्रभात सिदाम, दिनेश शर्मा, राजकिशोर जायसवाल, पवन सिंह, पंकज जैन, सुरेंद्र गुप्ता, गायत्री नागेश सहित सभी पार्षद, नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

-->