जशपुर)। बगीचा बस स्टैंड में बाइक चोरों ने एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बस स्टैंड स्थित महाराजा होटल के पास खड़ी एक मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों ने पार कर दी। घटना के बाद पीड़ित परेशान है, वहीं खबर लिखे जाने तक चोरी हुई बाइक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
जानकारी के अनुसार, धनापाठ कमारिमा पंचायत निवासी संजय यादव अपनी मां के साथ पूजा-पाठ का सामान खरीदने बगीचा आए थे। उन्होंने अपनी बाइक बस स्टैंड स्थित महाराजा होटल के पास खड़ी की थी। दोपहर करीब 3 से 4 बजे जब वे लौटे, तो मोटरसाइकिल गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी बाइक का पता नहीं चला, जिसके बाद उन्होंने बगीचा पुलिस को सूचना दी।
भीड़भाड़ वाले बस स्टैंड से बाइक चोरी, सुरक्षा पर सवाल!
शिकायत के बावजूद खबर लिखे जाने तक चोरी हुई मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। अब सवाल उठता है कि व्यस्त बस स्टैंड से चोर बाइक लेकर कैसे फरार हो गए? अब देखना होगा कि बगीचा पुलिस कब तक बाइक बरामद कर पीड़ित को राहत दिला पाती है।
