रोबिट गुप्ता – बलरामपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के सरनाडीह के पास बीती रात तेज रफ्तार कार और पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई इस हादसे में कार चालक की जान चली गई, जबकि पिकअप का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

यह हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार कार ने पहले सड़क किनारे खड़ी एक बाइक को टक्कर मारी और फिर सामने से आ रही पिकअप से भिड़ गई टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत यातायात टीमों के द्वारा जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
