कुलपति के चेम्बर का छज्जा गिरा,बाल बाल बचे कुलपति, कार्यालयीन समय मे छत गिरने से घट सकता था बड़ी घटना।

मनोज तिवारी -संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा के कुलपति के चेंबर का छज्जा गिरने से बड़ा हादसा टला गया। दअरसल संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा का भवन कई दशकों पुराना है। बावजूद इसके जब से संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की स्थापना हुई है। तब से इस पुराने भवन में संचालित हो रहा है। वहीं कुलपति रोजाना की तरह रविवार छुट्टी के बाद आज अपने चेंबर पहुँचे तो देखा कि छज्जा गिरा हुआ है। जिसके बाद से अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों में डर बना हुआ है। गनीमत यह रही कि अगर जर्जर छत का छज्जा कार्यालयीन समय मे गिरता तो एक बड़ी घटना घट सकती थी.

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय का कुलपति प्रेम प्रकाश सिंह ने कहा कि इस जर्जर भवन के खतरे को देखते हुए। इसी परिसर के दूसरे जगह कार्यालय बनाया जाएगा। वहीं संत गहिरा गुरु विश्वाविद्यालय के खुद का भवन जल्द तैयार किया जाएगा।

-->