रायपुर में तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की विशेष आमसभा संपन्न, कर्मचारियों की लंबित मांगों और संगठन विस्तार पर मंथन

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की विशेष साधारण सभा (आमसभा) रविवार को रायपुर के टाउन हॉल में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा, कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेशभर से पहुंचे पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन को अधिक मजबूत बनाने तथा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सामूहिक रणनीति तैयार की।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष टार्जन गुप्ता, G.R. चंद्रा, जशपुर जिलाध्यक्ष सुभाष चंद शर्मा, सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान कर्मचारियों की लंबित मांगों, सेवा संबंधी समस्याओं, संगठनात्मक विस्तार तथा आगामी आंदोलनों और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार प्रयासरत है और आवश्यकता पड़ने पर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन भी किया जाएगा।

सभा में उपस्थित सदस्यों ने संगठन की एकता और मजबूती को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। साथ ही कर्मचारियों के अधिकारों, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए निरंतर सक्रिय रहने तथा अधिक से अधिक कर्मचारियों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया। सभी पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।
सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित यह विशेष आमसभा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

-->