नीरज सिंह सूरजपुर – भारत स्काउट्स एवम गाईड्स राज्य मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार तथा जिला शिक्षाकारी , पदेन जिला स्काउट कमिश्नर राम ललित पटेल सर जी के आदेशानुसार व विकासखंड शिक्षा अधिकारी पदेन जिला सहायक स्काउट कमिश्नर श्री फुलसाय मरावी जी के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय भारत स्काउट एवम गाइड का स्थापना दिवस आज दिनांक 07/11/2024 को कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय भैयाथान में बड़े ही हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्काउट के सभी जिला पदाधिकारी,स्काउटर/गाईडर,सर्विस रोवर/रेंजर व स्काउट/गाइड की उपस्थिति में सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम व उद्बोधन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में 8 सर्विस रोवर,04सर्विस रेंजर व 72 गाइड ने सहभागिता निभाया।

उक्त स्थापना दिवस के अवसर पर सभी स्काउट्स एवम गाईड्स को अनुशासनशीलता, समाजसेवा,पर्यावरण की रक्षा व भाई-चारे की भावना का विकास कैसे हो,इस बात पर प्रेरित किया गया। साथ ही सभी ने उक्त सेवा कार्य को करने का वचन भी दिया।इस अवसर पर सर्व आर0 डी0 पटेल(DTC/S), उमेश गुर्जर(जिला सचिव),बी0आर0 देवांगन(DOC/S),के0एल0 सोनी(ADOC), अशोक कुमार दुबे (विकासखंड सचिव- भैयाथान), दिनेश गुप्ता(स्काउटर), देवचरण कुशवाहा(स्काउटर), सुनील कुशवाहा, रश्मि एक्का, लिली कल्याणी मिंज (विशेष योगदान दात्री छात्रावास अधीक्षिका)व शांतनु सिंह जी की गरीमामयी उपस्थिति रही।।
