दुष्कर्म पीड़ित महिला ने किया चौकाने वाला खुलासा, भाजपा जिलाध्यक्ष, जनपद सीईओ समेत 4 लोगो के ऊपर लगाई थी आरोप,पढ़िए पूरी खबर

छत्तीसगढ़ का सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बहुचर्चित दुष्कर्म के मामलें में पीड़ित महिला ने सबको चौकाने वाला खुलासा किया है. महिला मीडिया के सामने आकर खुद पर दुष्कर्म होने की बात को झूठा बताया साथ ही उनके द्वारा चार लोंगों पर लगायें आरोप को भी झूठा बताकर चारों को निर्दोष बताया।


सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान सहित जनपद पंचायत सीईओ प्रतीक प्रधान के अलावा अन्य दो अधिकारी कर्मचारी पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था अब वो आरोप झूठा निकला। इस मामलें में पीड़ित बनी महिला ने मीडिया के सामने आकर खुद खुलासा किया है. उन्होंने खुलासा करते बताया कि वो अपने पति की नौकरी बचाने के लिए सभी पर झूठा आरोप लगाया था. इस खुलासे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई हैं।

इस मामलें में कुछ हप्तों पहलें महिला अपने पति और अन्य सैकड़ो लोंगों के साथ एसपी और कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर सुभाष जालान सहित अन्य तीन अधिकारी, कर्मचारी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था उस बीच कानून व्यवस्था पर भी सवालियां उठना शुरू हो गया था । ऐसे में अब सच्चाई सबके सामने आ गई हैं। इस मामलें में पीड़ित बनी महिला ने सारे सच्चाई की राज खोल दी, आमलोंगों की मन में लगे पर्दे अब महिला ने हटा दी हैं। महिला ने अपने साथ दुष्कर्म नहीं होने की खुलासा की है और कहा है कि जिन लोंगों पर वे आरोप लगाये थे वो निर्दोश है उन्हें कभी मिला ही नहीं.. ना ही पहचानता है। उन्होंने आगे ए भी बताया कि वो अपने पति की नौकरी में इन्ही लोगों का हाथ है समझकर उन पर दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाया।

-->