अजय सूर्यवंशी जशपुर – छत्तीसगढ़ में 14 नवम्बर से धान खरीदी की जायेगी जिसकी तैयारी शुरू हो गई है. एक तरफ मंडियों में बारदाने कांटा-बाट तैयार हो रहे हैं दूसरी ओर मंडियों तक अवैध धान भेजने की भी तैयारी में बिचौलिए सक्रिय हो गए हैं. इस संभावना से जुड़ा पहला मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र से सामने आया है. तहसीलदार ने अवैध परिवहन करते 150 बोरी धान जप्त कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

वीओ – धान का अवैध परिवहन कर रहे ट्रक पर कार्रवाई करते प्रशासनिक अधिकारी कुनकुरी तहसीलदार मुखदेव यादव ने बताया कि सुबह 8 बजे के करीब गोपनीय सूचना मिली कि पंडरीपानी गांव के पास रोड किनारे एक ट्रक से पिकप में धान अनलोड किया जा रहा है,जो संदिग्ध लग रहा है.जिस पर तहसीलदार अपने साथ दुलदुला तहसीलदार व कुनकुरी थाने से पुलिस बल को लेकर बताए स्थान पर पहुंचे. जहां ट्रक खड़ा मिला जिसका मुआयना करने पर अंदर में धान से भरी बोरियां मिलीं. ट्रक चालक से पूछने पर वह गोलमोल जवाब देने लगा. धान परिवहन से सम्बंधित कोई वैध कागजात भी पेश नहीं किया।
वहीं ट्रक चालक महावीर राम ने बताया कि धान जशपुर से लोड करके पत्थलगांव के राइस मिल तक ले जा रहा था लेकिन राइस मिल का नाम,पता उसे नहीं बताया गया है. ट्रक में खराबी आने से पिकअप नहीं ले रहा था जिसके कारण धान भेजनेवाला आशीष गुप्ता निवासी जशपुर छोटी गाड़ी पिकप वाहन भेजकर 150 बोरी धान उतरवा लिया।

मौके पर तहसीलदार ने ट्रक के अंदर रखे तकरीबन 150 बोरी धान ट्रक समेत जब्त कर थाने में अग्रिम कार्रवाई करने के लिए भेज दिया है।
