
बगीचा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जन्म जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बगीचा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा में सेवा एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में उपचाररत मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह के जीवन, संघर्ष और देश के लिए दिए गए बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भगत सिंह का जीवन देशभक्ति, त्याग और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर मरीजों को फल वितरण के साथ कार्यकर्ताओं ने समाजसेवा और जरूरतमंदों की सहायता के संकल्प को भी दोहराया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रमोद गुप्ता जिला उपाध्यक्ष,बुध राम बनवासी ब्लॉक अध्यक्ष, बगीचा,इमरान हसन भारती यूथ इंटक कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रदेश सचिव, माइनॉरिटी विभाग, प्रदेश कांग्रेस छत्तीसगढ़,दुर्गेश वर्मा मजदूर कांग्रेस जिला अध्यक्ष,राम प्रसाद साय आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष, जफीर चिश्ती प्रदेश सचिव,श्रवण कुमार मीडिया प्रभारी,विनोद मीडिया प्रभारी,बैजनाथ गुप्ता वरिष्ठ कांग्रेसी, विवेक कुजुर, फ्रांसिस एल्डरमैन एवं वरिष्ठ कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
