
जशपुर जिले का बगीचा के जुरूडांड में गणेश विसर्जन के दौरान हुए हिट एंड रन की घटना में घायल हुए लोगों का उपचार उपरांत कलेक्टर जशपुर के निर्देशानुसार ग्राम जुरुडांड में पीड़ितों के घर पहुंच कर शासन से प्राप्त 18 बैसाखियों का आज वितरण किया गया एवं उनके स्वास्थ्य की जानकारी लिया गया।
इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, सरपंच, पंच,तहसीलदार महेश्वर उइके एवं नायब तहसीलदार बगीचा उपस्थित रहे।
