बगीचा/जशपुर, 5 सितंबर 2026। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को शासकीय संत रामेश्वर गहीरा गुरुजी महाविद्यालय, बगीचा में भव्य एवं गरिमामय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।
समारोह का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य श्री शरद नेताम के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में गुरुजनों के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान और विद्यार्थियों के जीवन निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में My Bharat Volunteers के विकास गुप्ता, आर्यन शर्मा सहित अन्य युवा साथियों की विशेष सहभागिता रही। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से आयोजन में उत्साह का माहौल रहा और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि उन्हें जीवन में सही दिशा चुनने और बेहतर नागरिक बनने की प्रेरणा भी देते हैं। शिक्षक दिवस का यह आयोजन गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति सम्मान और समाज में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करने वाला रहा।
आयोजकों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं सहयोगी युवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
समारोह के अंत में सभी आदरणीय गुरुजनों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
