बगीचा विकासखंड के गुरम्हाकोना बांध निर्माण भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुई विधायक रायमुनी भगत,,,,किसानो के लिए मिल का पत्थर साबित होगा यह योजना श्रीमती भगत।

बगीचा – जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने रविवार को बगीचा विकासखंड के गुरम्हाकोना में 4 करोड़ 97 लाख से अधिक की राशि से बनने वाली व्यपवर्तन योजना से बनने वाली बांध निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किए गुरम्हाकोना में 146 हेक्टेयर खरीब क्षेत्र की सिंचाई क्षमता वाली बांध बन जाने से हजारों किसानों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगा।

इस भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जिला महामंत्री मुकेश शर्मा,वरिष्ठ नेता शंकर गुप्ता, डीडीसी गेंदबिहारी महाराज, मंडल अध्यक्ष हरीश आरिक, महामंत्री पवन सिंह,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा,केसव यादव सहित बड़ी संख्या के भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी और ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने अपने उद्बोधन में व्यपवर्तन योजना अंतर्गत बांध निर्माण को ग्राम पंचायत गुरम्हाकोना के कृषकों के लिए लाभ कारी होने जा रहा है हमारी विष्णु देव साय की सरकार कृषकों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए सदैव अग्रसर हैं। साथ ही श्रीमती भगत ने ग्रामीणों के मांग पर खेल मैदान समतली करण हेतु 3 लाख, शिव मंदिर जीर्णोद्धार हेतु घाघीहिकोन एवं पटेलपारा शिव मंदिर के लिए एक एक लाख रूपये का घोषणा किया।

-->