
रोबिट गुप्ता बलरामपुर जिले के वनमण्डलाधिकारी के दिशा निर्देशानुसार पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई की है वन परिक्षेत्र कुसमी के अंतर्गत बैरडीह पूर्व बीट स्थित वन कक्ष क्रमांक पी–3170 में अवैध अतिक्रमण एवं वन भूमि को नुकसान पहुँचाने की सूचना प्राप्त होने पर वन अमले द्वारा संयुक्त रूप से सघन निरीक्षण एवं कार्रवाई की गई। मौके पर पहुँचने पर पाया गया कि निर्दिष्ट वनभूमि पर अवैध रूप से जेसीबी मशीन के माध्यम से खुदाई कर अतिक्रमण किया जा रहा था।
घटना स्थल से एक जेसीबी मशीन को तत्काल प्रभाव से जप्त किया गया तथा संपूर्ण परिस्थितियों का पंचनामा तैयार कर आरोपियों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 33(1) (क), (ग), (च) एवं धारा 52 के अंतर्गत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 20965/03 पंजीबद्ध किया गया। जप्त संपत्ति एवं दस्तावेजों को विधि अनुसार सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है।
कार्रवाई में सम्मिलित अधिकारी एवं अमला
इस कार्रवाई को वनमण्डलाधिकारी के दिशा निर्देशानुसार वन परिक्षेत्र कुसमी एवं चांदो के अमले ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया, जिसमें अधिकारी कर्मचारी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे वन परिक्षेत्र अधिकारी कुसमी काली राम भगत
वन परिक्षेत्र अधिकारी चांदो हरिकिशोर पैंकराउपवनरक्षक जाफर हुसैन, प्रेम साय दीवान, प्रदीप कुजूर वनकर्मी धरम साय, रामदेव, प्रवीन निकुंज, बंधेश्वर, बनबीर, नंदलाल, विश्वनाथ, बसंत तथा अन्य वन चौकीदार एवं समस्त फील्ड अमला सभी उपस्थित कर्मचारियों ने स्थल संरक्षण, दस्तावेजीकरण, जप्ती कार्यवाही और आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने में अपनी भूमिका निभाई।
घटना में संलिप्त पाए गए व्यक्तियों की पहचान इस प्रकार की गई
तस्लीम कयामुद्दीन, जाति मोमिन, निवासी – ग्राम शाहपुर
सरजू आमलू नगेशिया, निवासी ग्राम बैरडीह, तहसील एवं थाना चांदो, जिला बलरामपुर उपरोक्त दोनों आरोपियों द्वारा वनभूमि पर बिना प्राधिकृत अनुमति के अतिक्रमण कर जेसीबी मशीन से खुदाई कर वन संपदा को क्षति पहुँचाई गई, जो कानूनन दंडनीय अपराध है।
