कांसाबेल – माँ काली पूजा पंडाल पहुंचे पूर्व विधायक रामपुकार सिंह,पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों के सुख शांति और समृद्धि के लिए कामना किया।

पिछले कई वर्षों से कांसाबेल में दीवाली और मां काली की पूजा हर्षोल्लास पूर्वक आयोजित किया जा रहा है। पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के कांसाबेल में पूर्व वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह और प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री व जिला पंचायत सदस्य आरती सिंह ने बुधवार को पूजा पंडाल में उपस्थित होकर मां काली के समक्ष नत मस्तक हुए एवं क्षेत्रवासियों के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना किया। इस मौके पर पूर्व विधायक ने माँ काली का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि मां काली शक्ति की देवी है। मां से विनती है कि वे अपने भक्तों पर सदा कृपा बरसाए रखें।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलवंत सिंह भाटिया युवा कॉंग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मयंक शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मार्शल एक्का,मण्डल काँसाबेल अध्यक्ष मुकेश गुप्ता
आईटी से ज़िला उपाध्यक्ष दिनेश राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

-->