कांसाबेल कांग्रेसियों ने निकाली बिजली न्याय यात्रा और बिजली ऑफिस किया घेराव।

जशपुर /कांसाबेल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार व जिला कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांसाबेल के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में विश्राम गृह इक्कठे हुए और बिजली न्याय यात्रा कांसाबेल के विश्राम गृह से शुरू होकर मैन चौक,बस स्टैंड होते हुए बिजली ऑफिस पहुंचे व शांतिपूर्ण घेराव किया और राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपे ।
कांग्रेसियों नेताओं ने प्रदेश सरकार की विष्णुदेव सरकार पर जमकर बरसे और किसानों हो रही खाद की कमी,बिजली की अव्यवस्था समेत स्मार्ट मीटर के कारण बिजली ग्राहकों हो रही परेशानियों का जिक्र करते हुए और कहा कि हमारा क्षेत्र आदिवासी वनांचल क्षेत्र होने साथ ग्रामीण भी जहां घंटों बिजली गुल रहती है जिसके कारण क्षेत्र में सर्प दंश व हाथी हमले की आशंका बनी रहती है । स्थितियां नहीं बदली तो कांग्रेस सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ने को तैयार है । और जनता के हितों के लिए कांग्रेस पार्टी सदैव प्रतिबद्ध है ।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष मार्सल एक्का, जिला सचिव हंसराज अग्रवाल , ब्लॉक उपाध्यक्ष विजय यादव ,रवि शर्मा ,मुकेश गुप्ता ,ललित जैन,रणवीर सिंह भाटिया ,मयंक शर्मा ,दिनेश राय, लीलापत यादव , सदाशिव यादव , अभिमन्यु सिदार ,रंजीत यादव ,उपसरपंच अंकित गोयल, कुलदीप,हर्षविजय , मारकश, प्रेमानुस , समेत सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

-->