जशपुर – बगीचा दुर्गा मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुआ योग कार्यक्रम, जनप्रनिधि,अधिकारी/कर्मचारी और नगर के लोग हुए शामिल…

बगीचा के दुर्गामंदिर प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भारत की विरासत का वैश्विक उत्सव है और योग मानवता को भारत द्वारा दिया गया एक अमूल्य उपहार है।

नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरक नेतृत्व और राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम जशपुर जिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में हुआ. साथ ही कहा कि विश्व ने आज 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाना शुरू किया। उन्होंने कहा कि आइए, इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हम सब संकल्प लें योग को अपनाएं, अपने जीवन को समृद्ध करें, और एक स्वस्थ व शांतिपूर्ण विश्व के निर्माण में भागीदार बनें ।

उन्होंने आगे कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि योग आज विश्व के सभी देशों में जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व को जाता है। उन्होंने कहा कि विश्व के 190 से अधिक देशों में इस दिन योग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जो भारत की सांस्कृतिक शक्ति और जीवनदायिनी परंपरा की वैश्विक स्वीकार्यता को दर्शाता है ।

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम,उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सीएमओ क्षितिज सिंह,बीइओ सुदर्शन पटेल, सीएमओ डॉ सुनील लकड़ा,भरत सिंह,दिलीप टोप्पो एबीओ सहित बड़ी संख्या में नगर के अधिकारी कर्मचारी और नागरिक गण योग कार्यक्रम में भाग लिए।

-->