
कांसाबेल – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल के सीनियर लैब तकनीशियन आर डी शर्मा जी की अधिवार्षिकीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। बता दे कि 19/12/1984 में बतौर लैब तकनीशियन के पद पर चयनित अखंड मध्य प्रदेश से एक युवा ओजस्वी 21 वर्षीय अल्पायु नौजवान आर डी शर्मा जी उस दौर में नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में दहशत भरे समय में इनकी पदस्थापना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल में हुआ। 40 वर्ष 8 माह 13 दिन अपने अत्यंत स्मरणीय कार्यकाल में विभिन्न स्वास्थ्य विभाग के जन कल्याणकारी राष्ट्रीय कार्यक्रमों में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए। आज भावभीनी अधिवार्षिकी विदाई सम्पन्न हुआ। श्रीशर्मा अपने वर्चस्व को और प्रखर करते हुए न केवल अपने पदीय दायित्व को संपन्न किए अपितु अपने तृतीय संवर्ग अधिवेशन कर्मचारी संघ का जिला अध्यक्ष जशपुर पद की भूमिका को एक लंबे कार्यकाल तक जिम्मेदारी का निर्वहन भी किए। अपने दैनिक जीवन के ज्यादातर समय आर डी शर्मा एक प्रखर समाज सुधारक सह धार्मिक प्रवृति के नागरिक हैं। अपने दिन चर्या में प्रातः प्राणायाम धार्मिक क्रिया कलाप समाज हित में कार्य और एक अच्छे समाज सुधारक रहे। आर डी शर्मा के वैवाहिक जीवन अत्यंत सुखमय रहा धर्म पत्नी श्रीमती विजया शर्मा जी के साथ उन्होंने हर पल समाज हित में सम्भावित कार्यों को संपन्न किया। श्री शर्मा के दो पुत्र आशीष शर्मा एवम् श्री राहुल शर्मा जी आज अच्छी परिवरिश के नतीजन अच्छे पदों पर सेवा दे रहे हैं। परिवार सुखी संपन्न और शांतिपूर्ण जीवन यापन जी रहे हैं। आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल के ज्यादातर अधिकारी कर्मचारियों के मन और नयन में प्रेम भरे अश्रु दिखे। सबने श्रीशर्मा सहित समस्त परिजनों के शुभ स्वास्थ्य सुखमय जीवन और सतत विकाश की कामना करते हुए अधिवार्षिकी विदाई दी।

सुभाष चंद शर्मा जिला अध्यक्ष छ ग प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ,दिनेश्वर पैंकरा उपाध्यक्ष, डमरूधर साय सचिव,तुलेश्वर यादव कोषध्यक्ष, विनोद यादव प्रचार प्रसार मंत्री,सह सचिव बृजभुषण टोप्पो,कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम आयोजक में डॉ संध्या रानी टोप्पो बीएमओ,चंद्र कुमार पातर ब्लाक अध्यक्ष छ ग प्रदेश तृतीय वर्ग शासकिय कर्मचारी संघ, वेद सिंह सिदार,नीलम भोई, परमेश्वर अमरेला,पी पाल,संगीता,बसंती,राजकिशोरी, बैजंती माला भगत।
