छत्तीसगढ़ शासन की तरफ से 7 जून से 10 जून 2025 तक चावल उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान पात्र राशनकार्डधारी परिवारों को जून, जुलाई और अगस्त 2025 की राशन सामग्री विशेष रूप से चावल एकमुश्त रूप से वितरित की जा रही है। यह वितरण राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम तथा मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के अंतर्गत किया जा रहा है।
नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि साय सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी जिलों सहित जशपुर जिले की समस्त उचित मूल्य दुकानों में चावल का अग्रिम आबंटन कर दिया गया है। साथ ही भण्डारण कार्य भी तेज़ी से जारी है, ताकि वितरण प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।चावल उत्सव के दौरान हितग्राहियों को उचित मूल्य दुकानों में, दुकान स्तर की निगरानी समिति की उपस्थिति में पारदर्शी नजर आ रही है। इस दौरान सुव्यवस्थित ढंग से चावल और अन्य राशन सामग्री वितरित की जा रही है। यह पहल प्रदेश सरकार की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इसका उद्देश्य दूरस्थ एवं ग्रामीण अंचलों तक समय पर खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। तीन माह का चावल एक मुश्त मिल जाने से बरसात के दिनों में आने वाली समस्याओं से हितग्राहियों को लाभ मिलेगा।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष शंकर गुप्ता ने बताया की देश मे मोदी और राज्य में विष्णुदेव की सरकार है.भाजपा की सरकार का लक्ष्य गरीब पिछड़े समाज के अंतिम पंक्ति के लोगो के लिए जनहितकारी योजना बनाकर पहुंचना,उन्ही योजनाओं में से एक है खाद्यान्न योजना जिसके तहत आपलोगों को निःशुल्क राशन दिया जा रहा है.
कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा,बीजेपी जिला उपाध्यक्ष शंकर गुप्ता, पार्षद सज्जन जैन,राजकिशोर जायसवाल, अनिमा बाई,भुलन राम,भागवत मिश्रा,मंडल महामंत्री पवन सिंह,पंकज जैन,महेंद्र सिंह,जीतू गुप्ता,फ़ूड इस्पेक्टर पुष्पेंद्र पटेल,नोडल अधिकारी संतोष गुप्ता और हितग्राही उपस्थित रहे।
