जशपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के किनकेल मार्ग स्थित आटापाठ में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बाइक तेज रफ्तार में थी और इसी दौरान चालक का नियंत्रण बिगड़ने से यह हादसा हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के किनकेल मार्ग आटापाठ की बताई जा रही है। हादसे में मृतक और घायलों की पहचान की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
