जशपुर शाला प्रवेषउत्सव में शामिल हुई जशपुर विधायक रायमुनी भगत,स्कूली बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति…विधायक ने कहा कि शिक्षा से मानव जीवन का सम्पूर्ण विकास संभव…..

आज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला बगीचा शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक रायमुनी भगत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। अतिथियों का स्वागत बुके भेंट कर किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए अनुविभागीय अधिकारी बगीचा प्रदीप राठिया ने स्वागत भाषण में अतिथियों का अभिनंदन करते हुए बताया कि बगीचा विकासखंड अंतर्गत सभी शासकीय/अशासकीय ससंस्थाओ में 15804 बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक,कक्षा 1 से 8 वी तक 18840 बच्चों को निःशुल्क गणवेश ,9वी पढ़ने वाली 1148 बच्चों को सायकल वितरण किया गया है.विकासखंड में 6379 बच्चों का प्रवेश कराया गया है.

कार्यक्रम में जशपुर विधायक रायमुनी भगत ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि वर्षा के बीच इस प्रकार के भव्य आयोजन की व्यवस्था करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। जिसके लिए विद्यालय परिवार बधाई का पात्र है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्या माननीय विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन हो रहे है। नई शिक्षा नीति के अंतर्गत बच्चों की रुचि आधारित और कौशल आधारित शिक्षा को प्रोत्साहित किया जा रहा है जिससे आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो सके। उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि लक्ष्य तय करके आगे बढ़ो, शिक्षा ही आगे बढ़ने का माध्यम है। जब तक खुद आगे नहीं बढ़ोगे, तब तक कोई तुम्हें आगे नहीं ले जाएगा। उन्होंने कहा कि “गरीब पैदा होना कोई अपराध नहीं, लेकिन गरीब मरना एक बहुत बड़ी विफलता है। इस दौरान विधायक ने स्कूल प्रांगण में सेड निर्माण और बाउंड्री वॉल के लिए घोषणा की। साथ ही “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम,उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा,एसडीएम प्रदीप राठिया, जनपद अध्यक्ष गायत्री नागेश,उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, मंडल अध्यक्ष हरीश आरिक,महामंत्री पवन सिंह,पार्षद राजकिशोर जायसवाल,आर एल चौहान,सुभाष अग्रवाल,रीना बरला,प्रदीप अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

-->