छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले का बगीचा थाना के लमदरहा में जलाऊ लकड़ी लेने गए पहाड़ी कोरवा मृतक जय कुमार अपने साथ के साथ पर मधुमक्खी ने किया हमला कर दिया, हमले में घायल जय कुमार की मौत हो गई वही साथी ने भागकर बचाई जान.

थाना प्रभारी आर एस पैंकरा ने बताया कि लमदरहा निवासी मृतक जय कुमार पहाड़ी कोरवा अपने साथी के साथ गंगासागर जंगल लकड़ी लेने गया था उसी दौरान मधुमखियों ने हमला कर दिया मधुमक्खी के हमले से मृतक जय कुमार घायल हो गया वही साथी ने भागकर अपनी जान बचाई. मृतक का साथी गांव पहुंचकर परिजनों की बताया जब परिजन जंगल पहुंचे तो जय कुमार घायल अवस्था मे वही पड़ा हुआ था. जिसे उपचार के लिए बगीचा सामुदायिक अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान जय कुमार की मौत हो गई. बगीचा पुलिस शव का पंचनामा कर जांच में जुट गई हैं।
