जशपुर – कांसाबेल में कांग्रेसियों ने आर्थिक नीति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी

जशपुर जिले का कांसाबेल में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी काँसाबेल द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष मार्शल एक्का के नेतृत्व में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर सभी कार्यकर्ता के साथ काँसाबेल बस स्टैंड में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई और स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के सादगीपूर्ण जीवन, अद्वितीय नेतृत्व, और आर्थिक नीतियों से भारत को नई दिशा दी। उनके योगदान देश के विकास में अविस्मरणीय रहेगा कह कर याद किया गया। डॉ. साहब, इस देश को आपकी कमी हमेशा महसूस होगी।

 

-->