
छत्तीसगढ़ का जशपुर जिले के पत्थलगाव सुखरापारा में जिला स्तरीय साहू संघ का नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे जशपुर जिला एवं पड़ोसी जिला रायगढ़ के धरमजयगढ़, लैलूंगा के साहू समाज के पदाधिकारी, समाज प्रमुख और सदस्यगण समाज उपस्थिति रहे।
सम्मान समारोह के पश्चात जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में समाज प्रमुखों ने समाज में एकता बनाए रखने एवं समाज को नई दिशा देने पर विस्तार से चर्चा की गया। साथ ही युवाओं की नई पीढ़ी को समाजिक गतिविधियों में अधिक से अधिक शामिल कराने की बात कही गई ताकि समाज हर क्षेत्र में उपस्थिति दर्ज करा सके जिससे समाज का नाम रोशन हो।

जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता, उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, संगठन सचिव नन्दा गुप्ता, श्रीमती लक्ष्मी साहू, महामंत्री मोहन साहू, कोषाध्यक्ष प्रभुनाथ गुप्ता, तहसील अध्यक्ष संजीव साहू, सुदामा साहू, रामचरित साहू,महेंद्र गुप्ता, अनुज साहू, रामनिवास गुप्ता, मनोज गुप्ता, कृष्णा गुप्ता व धर्मजयगढ़, लैलूंगा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
