जशपुर – भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष बने पार्षद एल आर चौहान,पार्टी ने अहम जिम्मेदारी क्यो दी पढ़े पूरी खबर….

जशपुर जिले में भाजपा जिला और मंडल स्तर पर सभी मोर्चा प्रकोष्ठों का विस्तार कर रहें है। इस तारतम्य में आज अनुसूचित जाति मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला के सभी पदों पर नियुक्त किया गया है। जिले में उपाध्यक्ष पद के लिए बगीचा नगर पंचायत के पार्षद एल आर चौहान को पार्टी ने अनुसूचित जाति वर्ग के लिए उपाध्यक्ष बनाया है।

पार्टी ने इसलिये सौंपी जिम्मेदारी👇🏻

श्री चौहान ने 62 साल तक पुलिस विभाग के थाना प्रभारी के पद पर रहते जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सेवा दिए है। फलस्वरूप इनका समाज के अलावा अन्य वर्गों में भी अच्छा रहा है। सरकारी सेवा में रहते अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण समर्पण के साथ तो किए साथ साथ समाज के लोगो के साथ भी जमीनी स्तर पर जुड़े रहे। यही वजह है कि पुलिस विभाग से 62 साल सेवा के बाद भारतीय जनता पार्टी ने इनको पार्षद का टिकट दिया और चुनाव जीतकर आज पार्षद के पद पर कार्य कर रहे है। इस तरह अब पार्टी ने इन पर भरोसा जताते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष पद का दायित्व इनके कंधे में दिया है। ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को और मजबूती मिल सके।

-->