जशपुर – बगीचा DAV स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास,CBSE बोर्ड में मयंक प्रजापति ने हासिल किया 86.4 प्रतिशत.

सीबीएसई बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। जशपुर जिले के बगीचा ब्लॉक के डूमरटोली निवासी सुनील प्रजापति के पुत्र छात्र मयंक प्रजापति ने 12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 86.4 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मयंक की इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

मयंक प्रजापति के पिता का बस स्टैंड बगीचा में प्रिंटिंग प्रेस का दुकान है, वही मयंक पढ़ाई के साथ साथ अपने पिता का भी हाथ बताते है। मयंक के दादा रिटायर्ड टीचर है एवं उनके बड़े पापा और बड़ी मम्मी भी टीचर है। उन्होंने बताया कि मुझे पढ़ाई में उनसे बहुत प्रेरणा मिली।

बगीचा ब्लॉक में मयंक प्रजापति ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में 86.4 प्रतिशत अंक हासिल कर न सिर्फ अपने स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मयंक DAV मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल का छात्र है और शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहा है।

परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और परिजनों ने मयंक को मिठाई खिलाकर बधाई दी। मयंक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।

मयंक ने बताया कि वह आगे चलकर आयकर अधिकारी बनना चाहता है और इसी लक्ष्य को लेकर आगे की पढ़ाई करेगा। उसकी सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिल रही है।

-->