28 जून को रायपुर में आयोजत धनवंतरी सम्मान समारोह 2025 कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका औऱ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शामिल हुए. इस दौरान प्रदेश भर के डॉक्टर्स और हेल्थ वर्कर शामिल हुए।स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले डॉक्टरों और हेल्थवर्कर को सम्मानित किया गया जिसमें बगीचा BMO डॉ सुनील लकड़ा को उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यपाल रमेन डेका के हाथों सम्मानित हुए।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने शनिवार को धन्वंतरी सम्मान कार्यक्रम में कहा कि जीवन रक्षक डॉक्टर समाज के सच्चे नायक हैं जो दिन-रात निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा कर उनकी जान बचाते हैं तथा उनकी मेहनत, उनका ज्ञान और सेवा भावना समाज को स्वस्थ्य बनाती है।
