जशपुर – जशपुर पुलिस का महिला सजग समाज सुरक्षित भविष्य के तहत जागरूकता अभियान,महिलाओ ने दी मनमोहक प्रस्तुति…

जशपुर पुलिस लगातार महिला सुरक्षा,सड़क सुरक्षा,और नशे के खिलाफ अभियान चलाकर जिले के सभी थाना क्षेत्र में यूनिसेफ,सायबर योद्धा जय हो कि टीम और जनप्रतिनिधियों की सहयोग से कार्यक्रम चला रही है.उसी के तहत आज बगीचा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने महादेवडांड में सजग समाज सुरक्षित भविष्य थीम के साथ जनजागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं को जागरूक किया।कार्यक्रम में महिला स्वसहायता की महिलाओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से, महिला उत्पीड़न, नशा,घरेलू हिंसा,भ्रूण हत्या,यातायात सुरक्षा और साईबर ठगी से बचने के लिए जागरूक करने मनमोहक प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष गायत्री नागेश,डीडीसी मोनिका टोप्पो,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह,SDOP दिलीप कोसले सहित स्वसहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने नशे के सेवन व इसके व्यापार से होने वाले दुष्परिणामो, मानव तस्करी की रोकथाम, बाल अपराध, महिला अपराध,साइबर ठगी के बारे में बताया। यातायात नियमों, सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद कर नेक व्यक्ति बनने आदि की जानकारी दी। साइबर क्राईम के प्रति जागरूक रहने को कहा। सोशल मीडिया में किसी अंजान व्यक्ति फोन कॉल पर किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी आदि की जानकारी नहीं देने और किसी लालच में ना आने, किसी अंजान लिंक व क्यूआर कोड को स्कैन न करने के बारे में बताया गया। साथ ही किसी भी तरह के लालच में न फसने की सलाह भी दी।और अपना मोबाईल नम्बर साझा कर किसी भी तरह की समस्या आने पर फोन पर सूचना देने की बात कही।

-->