बगीचा में साहू समाज की बैठक में सर्वसम्मति से सुरेंद्र गुप्ता बने अध्यक्ष तो सचिव बने अमित गुप्ता।

बागीचा – आज साहू समाज की बैठक बगीचा ब्लॉक के सभी गांवों की संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुई। बैठक में समाज की एकता, संगठन के विस्तार और आने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे और संगठन को मजबूत बनाने पर सहमति व्यक्त की। इसके लिए बैठक के दौरान समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसमें साहू समाज के नगर अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता को सर्वसम्मति से अध्यक्ष नियुक्त किया गया,उपाध्यक्ष रोनित गुप्ता,मुरारी गुप्ता,महामंत्री रामनिवास गुप्ता,कोषाध्यक्ष परमानंद गुप्ता, सचिव अमित गुप्ता बने साथ ही ब्लॉक अध्यक्ष और ब्लॉक के सभी पदों पर निर्विरोध चुना गया।

सभी चुने गए पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया समाज की एकजुटता, शिक्षा के प्रति जागरूकता सामाजिक कार्यक्रमों के सफल संचालन और युवा वर्ग को प्रेरित करने की दिशा में कार्य करेंगे।

नव नियुक्त अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि साहू समाज हमेशा से ही समाज सेवा में अग्रणी रहा है। हमारा उद्देश्य शिक्षा, संस्कार और सहयोग की भावना से समाज को संगठित करना है।

-->