पति तहसीलदार ससुर मत्स्य विभाग का सहायक संचालक, लेकिन घर की दोनों बहुएं बैठी आधी रात गेट पर, देर रात घर पहुंची पुलिस – बहुएं बोली प्रशासन का है घमंड।

छत्तीसगढ़ का बालोद जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झलमला में दो दिनों से लोगों की आँखें दया से पसीज चुकी है जब एक परिवार की दो बहुएं अपने ससुराल की दहलीज पर भूखे प्यासे अन्दर जाने के लिए तरस रही है, लोग बिस्किट और जूस लेकर उन्हें समझा रहे हैं लेकिन घर के अंदर सास ससुर दरवाजा बंद कर बैठे हुए हैं, दअरसल इस परिवार की चर्चा करना इसलिए जरूरी है क्योंकि जो दो बहुएं घर के बाहर बैठी है उसमें से बड़ी बहु का पति दंतेवाड़ा में तहसीलदार है और ससुर मत्स्यपालन विभाग में सहायक संचालक हैं और बहु ने मीडिया के सामने दहेज देने का आरोप भी लगाया और कहा हमे हमारे घर में आने नहीं दिया जा रहा है, गांव में लोग बहुओं के समर्थन में साथ बैठे हैं, आदि रात पुलिस तो आई लेकिन खाली हाथ वापिस लौट गई।

गुप्ता परिवार की बड़ी बहु रेनू गुप्ता ने बताया कि उनके पति राहुल गुप्ता दंतेवाड़ा में तहसीलदार हैं और उनके ससुर सतीश चंद्र गुप्ता सहायक संचालक मत्स्यपालन विभाग हैं, हम अपने घर रहने आए तो सास और ससुर ने देखकर ताला बंद कर दिया, दिनभर धूप में बिना कुछ खाए हम देवरानी जेठानी बैठे हुए हैं, उन्होंने बताया कि 25 नवंबर 2022 को रीति रिवाज सब की सहमति से उनका विवाह हुआ था, प्रेग्नेंट हुई तो अबॉर्शन भी उनके द्वारा कराया गया।

छोटी बहु वंदना गुप्ता ने बताया कि मेरे पति रोहित गुप्ता को मेरे सास ससुर ने छुपा दिया है और हमें घर में आने नहीं दे रहे, प्रशासन ने अधिकारी होने का इन्हें बहुत घमंड है और ये इसका पूरा दुरुपयोग करते हैं, वंदना ने भी बताया कि उनका अबॉर्शन कराया गया है, दोनों बहु रेनू और बंदना ने बताया कि पुलिस भी पूरे मामले में कुछ नहीं कर रही है, ग्रामीण भी इस बात की चर्चा कर रहे हैं, रेनू ने बताया कि उनके पापा ने काफी दहेज दिया है अपने पिता को कितना परेशान करूं मैं यहीं शादी हो के हम आए हैं और यहीं रहेंगे, बहरहाल देर रात तक ग्रामीण वहां डटे हुए हैं, पुलिस आई और आकर चली गई लेकिन इन दो बहुओं की सुध लेने वाला कोई नहीं है, उनका कहना है इनके कई घर हैं हम यहां से हटे तो यहां से वो घर छोड़कर निकला जायेंगे।

-->