स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अस्पताल का किया निरीक्षण,मंत्री ने कहा चिकित्सा अधिकारी मरीजों को स्वास्थ्य सेवा का बेहतर लाभ दिलवाएं…

बगीचा – छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज बगीचा अस्पताल पहुंच कर मरीजों से मुलाकात की तथा चिकित्सा अधिकारी से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। ब्लाक मेडिकल अधिकारी सुनील लकड़ा व्दारा बगीचा अस्पताल में नर्स तथा अन्य कर्मचारियों की कमी से अवगत कराने पर मंत्री ने इस अव्यवस्था को देखकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जल्द ही हमारी सरकार ने भर्ती करेंगे जिससे यह समस्या दूर होगी। उन्होंने आगे कहा सरकार की नई भर्ती को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही नर्स स्टॉफ की कमी को लेकर तत्कालिक व्यवस्था के लिए कलेक्टर दर पर रखने की बात कही। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी मुलाकात कर उनसे मौजूदा स्थिति पर चर्चा की।

स्वास्थ्य मंत्री ने बगीचा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम के घर की सरहद पर एक नीम का पौधा रोपा। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के बाद पौधों की देखरेख में नगर पंचायत को समुचित ध्यान देना चाहिए। उन्होंने मज़ाकिया अंदाज में कहा कि मैं अगली बार आऊंगा तो अपने लगाए हुए पौधें को पानी देकर जाऊँगा तब तक आप सेवा करेंगे।

जिला भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश शर्मा के निवास पर पहुंच कर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिले में विकास कार्य और सरकार की योजनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की।
यंहा नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरीश कुमार आरिक, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिडाम,उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, जनपद अध्यक्ष गायत्री नागेश,पार्षद एल आर चौहान, केशव यादव,राजकिशोर , सुभाष अग्रवाल,अंजनी सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

-->