बगीचा – पर्यावरण संरक्षण को बढावा देने एक पेड़ माँ गुरु के नाम अभियान के तहत श्री सर्वेश्वरी समूह बगीचा शाखा द्वारा आज निःशुल्क 500 फलदार,छायादार एवं औषधीय पेड़ वितरण किया गया।

श्री सर्वेश्वरी समूह विभिन्न स्थानों पर “श्री सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान” के तहत पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता के उद्देश्य से निःशुल्क पौधे वितरित कर रहा है, समूह का उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार के पौधे जैसे सागौन, नीम,जामुन,सीताफल और कटहल जैसे फलदार पौधे प्रदान किया जाता है, साथ ही पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डालने का है।

एक पेड़ माँ गुरु के नाम अभियान के तहत श्री सर्वेश्वरी समूह, बगीचा शाखा की ओर से आज रविवार को बगीचा बस स्टैंड में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान संगठन की ओर से ग्रामीणों के बीच 500 फलदार, छायादार एवं औषधीय पेड़ के पौधों का वितरण किया गया। जिसमे निम,अमरूद,सागौन ,सीताफल, जामुन और कटहल शामिल है।वहीं, संस्था के सदस्यों ने गांव में कई स्थान पर पौधे लगाए है। समिति की ओर से ग्रामीणों को पौधा वितरण के समय पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण की बुनियादी जानकारी दी गई एवं पेड़ को बचाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में शाखा मंत्री भगवान गुप्ता,उपाध्यक्ष शंकर गुप्ता,अवधूत कुमार गुप्ता संयुक्त मंत्री,कोषाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, नंदलाल गुप्ता, नीलकंठ गुप्ता, अभिजीत गुप्ता शामिल हुए।

-->