
आज मंगलवार को मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान 2025 के सामाजिक अंकेक्षण के प्रथम चरण में आज 7 अक्टूबर को सेजस बगीचा एवं विकासखंड बगीचा के सभी स्कूलों में आयोजित किया गया. मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान 2025_ 26 के अंतर्गत सामाजिक अंकेक्षण की टीम ने अंकेक्षण किया किसके अंतर्गत 20 बिंदु शामिल किए गए जिसमें बच्चों का लर्निंग आउटकम, कक्षा अनुसार दक्षता, बच्चों का पठन-पाठन, मध्यान भोजन का मीनू के अनुसार क्रियान्वयन, मुस्कान पुस्तकालय की क्रियाशीलता, बच्चों एवं शिक्षकों की उपस्थिति, एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत गतिविधि, इको क्लब,बच्चों के परीक्षा,परिणाम, पेयजल उपलब्धता ,स्वच्छता आदि को जांचा एवं परखा गया।
इस अवसर पर सेजस बगीचा कन्या उ. मा. विद्यालय बगीचा में नगर पंचायत बगीचा के अध्यक्ष प्रभात सिद्दाम, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, जनप्रतिनिधि,पालक गण,समुदाय,शिक्षाविद, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन सिंह पटेल, प्राचार्य,सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे. गुणवत्ता अभियान में रुब्रिक्स के 20 बिंदुओं पर चर्चा की गई. अध्यक्ष नगर पंचायत एवं उपाध्यक्ष नगर पंचायत दोनों ने बच्चों से शिक्षकों से चर्चा की और समुदाय के साथ शिक्षकों को मिलकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया तथा हमेशा बच्चों को गुरुजनों का सम्मान एवं मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया.
