
जशपुर/ मनोरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनोरा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ब्लॉक प्रभारी अजय टोप्पो और अध्यक्ष संजीव भगत ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक विनय भगत शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करना बेहद जरूरी है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।
बैठक के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर नियंत्रण की मांग उठाई।
ब्लॉक अध्यक्ष संजीव भगत ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां आम जनता के खिलाफ हैं, जिससे लोग परेशान हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सरकार की नीतियों की सच्चाई लोगों तक पहुंचाएंगे और संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
इस बैठक में मनमोहन भगत, परमेश्वर भगत, हैप्पी कमल कुजूर, जगदीश बैरागी, जयराम भगत, दिनेश्वर भगत, कुश भगत, विनय प्रकाश एक्का, संजय लकड़ा, समीउल्लाह अंसारी, शोषण टोप्पो, सुमन एक्का, विनो भगत, गाजी रब्बानी, अभय भगत, अर्जुन सोनी, आलेख पांडे, असरफ खान, आनंद भगत, प्रवीण भगत, रामनंदन भगत, संजय राम, कृष्णा राम, सिमोन लकड़ा, अमित महतो, बृजमोहन पांडे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
