वित्त मंत्री व जशपुर जिले का प्राभारी मंत्री ओपी चौधरी का आज जशपुर प्रवास पर है। इस दौरान कुनकुरी के चराईडांड में वित्त मंत्री ओपी चौधरी का गुलदस्ता भेंटकर कर आत्मीयत स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष शम्भूनाथ चक्रवती, बीजेपी जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, जनपद उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, अमन शर्मा,गोपाल कश्यप, विकास नाग सहित बीजेपी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजुद रहे।

बता दे कि आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी कलेक्ट्रेट में विभिन्न विकास कार्यों का समीक्षा बैठक कर निर्माण कार्यो का जायजा लेंगे उसके बाद प्रेस वार्ता में शामिल होंगे।
