जशपुरनगर – अपने नाम परमेश्वर के अनुरूप ही जनपद पंचायत मनोरा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष परमेश्वर भगत रविवार की रात 10 बजे पांच घायलों को बचाने मसीहा बनकर पहुंचे। दरअसल मनोरा क्षेत्र में तीन अगल-अलग जगहों पर एक्सीडेंट हुआ, जिसमें सोगड़ा के पास दो मोटरसाइकिल में आमने सामने टक्कर हो गई। वही पहाड़ी कोरवा परिवार के टेम्पू और केसरा के बीच में जॉन डियर ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे के बाद पति पत्नी और 8 माह का बच्चा सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। मनोरा जनपद अध्यक्ष परमेश्वर भगत जब रास्ते पर एक्सीडेंट देखा तो फौरन रुककर उनको अपनी निजी वाहन में बैठाया, उसी बीच एक और घटना रास्ते पर दिखाई दिया और उनको भी जशपुर अस्पताल लेकर पहुंच गए।

अध्यक्ष ने पांच लोगों की बचाई जान-
घटना रविवार रात 10 बजे की लगभग बताई जा रही है। जब एक कोरवा परिवार पटिया के आंगराकोना ससुराल जाने के लिए ग्राम पंचायत के खरसोता के बेंजोरा से जाने के लिए निकले, टेम्पू औए केसरा के बीच जॉन डियर ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गई। टकर इतनी भयानक थी कि पति पत्नी और 8 माह का बच्चा गंभीर हो गए। वही ग्राम पंचायत सोगड़ा में दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें चढ़िया सरपंच प्राक्षित भगत उर्फ पाही वही एक ग्रामीण है जो कि परवीन रहने वाला गोरेयाटोली का है।

कोरवा बच्चा को इलाज से किया इनकार-
जनपद अध्यक्ष परमेश्वर भगत ने बताया कि जब रात 10 बजे जिला अस्पताल पहुंचे तो बच्चा की हालत को देखते हुए जनपद अध्यक्ष परमेश्वर भगत ने प्राथमिक इलाज करने के लिए बोला तो सफाई कर्मचारी लक्ष्मी बोली कि यह रोज का एक्सीडेंट है। काफी मशक्कत के बाद महिला आई और फिर बच्चे का ट्रीटमेंट किया गया। कोरवा महिला के पति और उनके 8 माह के बच्चे को रायपुर रेफर कर दिया गया है।
