बगीचा में सेवा संकल्प अभियान के तहत गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान

बगीचा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज बगीचा में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पार्क एवं गार्डन परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

स्वच्छता अभियान के पश्चात उपस्थित लोगों ने राष्ट्रपिता पूज्य महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर गांधी जी के स्वच्छता एवं स्वच्छ समाज के संदेश को याद करते हुए सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने और स्वच्छ वातावरण निर्माण में सहभागिता निभाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष हरीश आरिक, मंडल प्रभारी केशव यादव, पार्षद राजकिशोर जायसवाल, पार्षद रामनिवास गुप्ता, एल्डरमेन लोकनाथ यादव, सीएमओ क्षितिज कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

-->