जशपुर। आज 15 अप्रैल 2026 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा प्रदेशभर में नवगठित 519 कृषि शाखा सहकारी समितियों का वर्चुअल शुभारंभ किया गया।
जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा के रेंगले में नवनिर्मित प्राथमिक कृषि शाखा के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, पद्मश्री जागेश्वर यादव, किसान मोर्चा के प्रदेश सहसंयोजक केशव प्रसाद यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष कुंवर राम यादव, मंडल अध्यक्ष हरीश आरिक एवं महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुक्ता यादव सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सरपंच-उपसरपंच और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने किसानों के हित में इस पहल को महत्वपूर्ण बताते हुए सरकार के प्रयासों की सराहना की।
