बगीचा नगर पंचायत में गली और सड़कों पर व्यापारियों का बेजा कब्जा के विरोध में यंहा का मुख्य चौराहा पर नागरिकों ने चक्काजाम कर दिया है।
बारिश के दौरान ग्रामीण और महिलाएं हाथों में छत्ते लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।चक्काजाम आन्दोलन से दुपहिया वाहन भी बुरी तरह प्रभावित हो गये हैं।
बताया जाता है कि आदिवासी की भूमि की अवैध खरीदने के बाद उस पर बाउंड्री वॉल बन जाने से आवागमन का रास्ता अवरूद्ध हो गया है।
इस मामले में नागरिकों ने स्थानीय अधिकारियों को भी शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन इस समस्या का निदान नहीं हो रहा है।
