ब्रेकिंग जशपुर – बगीचा नगर के सभी वार्डो में आवारा कुत्तों का किया जा रहा है टीकाकरण…

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार और शासन के निर्दश पर आवारा कुत्तों को एंटीरेबिज का टीका लगाया जाना है। जिसके तहत आज बगीचा नगर पंचायत में पशुचिकित्सा विभाग और नगर पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में आज से आवारा कुत्तों का टीकाकरण की शुरुआत की गई। साथ ही नगर के सभी वार्डो का में निश्चित जगह का चिन्हांकन किया गया है। जहाँ कुत्तों के लिए खाना रखा जायेगा।

नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि हमारे नगरीय क्षेत्र के सभी 15 वार्डो में एंटीरेबिज का टीका लगाने की शुरुआत आज से की गई है। देखिए हम सब जनप्रतिनिधियों की यह जिम्मेदारी है कि कैसे अपने नागरिकों की सुरक्षा करनी है। रेबीज एक लाईलाज बीमारी है जो कुत्ते के काटने से होती है। इस अभियान के तहत निश्चित ही आम नागरिकों को इसका फायदा मिलेगा।

नगर पंचायत सीएमओ क्षितिज सिंह में बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार और शासन के निर्देश पर आज से बगीचा के सभी 15 वार्डो में आवारा कुत्तों को एंटीरेबिज का टीका लगाया जा रहा है। इसमें पशु विभाग के चिकित्सकों का सहयोग लिया लिया गया है। साथ ही नगर के सभी वार्डो में जगह का चिन्हांकन किया गया है जहां आवारा कुत्तों के लिए खाना रखना है।

-->